
Uncategorized
नवनिर्माण मकान की छत पर काम कर रही महिला को लगा करंट, 30 फीट नीचे गिरने से हुई मौत, मचा हड़कंप




कोरबा। CG News: जिले के मुड़ापार में नवनिर्माण मकान पर काम करते समय 30 फीट ऊपर से गिरने से मजदूर की मौत हो गई। मामला मानिकपुर चौकी का बताया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
जानकारी के अनुसार, मृतिका 40 वर्षीय सुलोचना बाई निवासी भैसमा नवनिर्माण मकान पर काम कर रही थी। इसी दौरान छत पर काम के दौरान करंट लगने से महिला 30 फीट नीचे गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतिका बहू और बेटे के साथ मजदूरी कर रही थी।











