
छत्तीसगढ़
CG: मुर्गे की हत्या करना चाहता है पड़ोसी!… थाने में FIR दर्ज कराने पहुंची महिला, बोलीं- मुर्गे को मारने की फिराक में था पड़ोसी
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में महिला ने मुर्गे की मर्डर होने की आशंका जताई है और पड़ोसी के खिलाफ शिकायत करने थाने पहुंची है। दरअसल बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना में एक महिला अपने घायल मुर्गे को लेकर थाने पहुंची और पड़ोसी पर हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाया है। महिला ने पड़ोसी के खिलाफ लिखित शिकायत दी है।
रतनपुर थाना इलाके के सिल्दहा गांव निवासी जानकीबाई बिंझवार ने पुलिस को बताया कि उसके घर के मुर्गें इधर-उधर घूमते रहते हैं। इन्ही में से एक मुर्गे को पड़ोसी ने चोरी कर उसे जान से मारने की नीयत से घायल कर दिया। हत्या करके पड़ोसी मुर्गे को खाने के फिराक में था। महिला ने मुर्गा चुराने और उसकी हत्या करने की कोशिश के मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की।














