छत्तीसगढ़

लापता बच्चे की कुएं में मिली लाश, परिवार में पसरा मातम…पुलिस जांच में जुटी

रायपुर। फाफाडीह इलाके में बच्चे की लाश कुएं में मिलने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि 6 वर्षीय मयंक साहू कल शाम को ट्यूशन के लिए गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। मयंक के ट्यूशन से वापस नहीं लौटने पर वालों ने उसे खोजना शुरू किया। इस दौरान मयंक के ट्यूशन टीचर से भी पूछताछ की गई, मगर उसका कुछ पता नहीं चल पाया था।

बच्चे के नहीं मिलने से परेशान घरवालों ने इसकी सूचना पुलिस को भी दी थी। मगर आज सुबह उसका शव कुएं में मिला है। सूचना पर पहुंची गंज थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस इस मामले में हर एंगल पर जांच कर रही है। वहीं बच्चे की लाश कुएं में मिलने से परिवार में मातम पसर गया है।

Related Articles

Back to top button