Uncategorized

पति ने अपनी पत्नी को दिया महंगा मोबाइल खरीद कर , प्रेमी के साथ करने लगी बातें, फिर हो गई फरार 

By Dinesh chourasiya

पूरा मामला बिहार के बांका जिले का है. अमरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला अपने पति से मोबाइल फोन की मांग की. उसके पति नेपाल में रहकर काम करता है. पति एक सप्ताह पहले जब घर आया तब उसने 20,000 रुपए की कीमत का स्मार्ट फोन पत्नी को गिफ्ट कर दिया. इसके बाद वापस वह नेपाल चला गया. इसके बाद उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. महिला तीन बच्चों की मां है.

पीड़ित पति ने बताया कि नेपाल पहुंचकर कुछ दिन के बाद जब फोन किया तो पत्नी का मोबाइल बंद आने लगा. उसके बाद अपने पड़ोसी को फोन किया तो पता चला कि वह गांव के ही एक लड़के के साथ भाग गई है. उसके बाद पति वापस अपने घर आ गया. इसकी सूचना अमरपुर थाने को दी.

 

Related Articles

Back to top button