छत्तीसगढ़

इंग्लैंड के खिलाफ काली पट्टी बांधकर उतरे टीम इंडिया के खिलाड़ी, जानें वजह

By Dinesh chourasiya

 

इंग्लैंड के खिलाफ काली पट्टी बांधकर उतरे टीम इंडिया के खिलाड़ी, जानें वजह

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के एक अहम मुकाबले में भारत और इंग्लैंड का सामना हुआ. इस मुकाबले में भारतीय खिलाड़ी पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी के सम्मान में काली पट्टी बांधकर खेलने उतरे.

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के मैच नंबर-29 में भारत और इंग्लैंड के बीच टक्कर हुई. दोनों टीमों के बीच यह मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में हुआ. मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था.

 

इस मुकाबले में भारतीय खिलाड़ी पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी के सम्मान में काली पट्टी बांधकर खेलने उतरे. भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड ने भी इसे लेकर अपडेट दिया. बिशन सिंह बेदी का लंबी बीमारी के बाद 23 अक्टूबर (सोमवार) को दिल्ली में निधन हो गया था.

 

 

बिशन सिंह बेदी ने 22 टेस्ट मैचों में भारत की कप्तानी भी की थी. उन्होंने 67 टेस्ट मैचों में 266 विकेट चटकाए. बेदी ने 1560 विकेटों के साथ अपना प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर खत्म किया था. उनके परिवार में पत्नी अंजू, बेटा अंगद और बेटी नेहा हैं. वह राष्ट्रीय चयनकर्ता होने के साथ मनिंदर सिंह और मुरली कार्तिक जैसे कई प्रतिभाशाली स्पिनरों के गुरु भी थे.

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button