Uncategorized

CG में : वाहन चेकिंग के दौरान , कार से 28 लाख कैश बरामद

By Dinesh chourasiya

राजनांदगांव. चुनाव की तारीख का ऐलान होते ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है. शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए पुलिस जगह-जगह चेकिंग पॉइंट लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रही है. चेकिंग के दौरान राजनांदगांव कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक वाहन से 28 लख रुपए नगदी बरामद किया है.

आदर्श आचार संहिता लागू होते ही पुलिस शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने की दिशा में व्यवस्था बना रही है, जिसके तहत चौक चौराहों पर चेकिंग पॉइंट लगाकर वाहनों की चेकिंग की जा रही है. इसी बीच सोमवार की रात राजनांदगांव शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के पुराने गंज चौक के समीप पुलिस ने एक कार को रोककर तलाशी ली. इस दौरान पुलिस को कार से 28 लख रुपए नगदी बरामद हुआ.

बड़े पैमाने पर नगदी रकम मिलने से पुलिस ने इस मामले की सूचना आयकर विभाग को अग्रिम कार्रवाई के लिए दी है. इस मामले में राजनांदगांव के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा का कहना है कि उक्त रुपए के संबंध में कोई भी वैधानिक दस्तावेज नहीं मिलने की वजह से रुपए जब्त किए गए हैं और इसकी सूचना आईटी को दी गई है.

आदर्श आचार संहिता के दौरान एक वाहन में 28 लख रुपए नगदी रकम ले जाने के मामले में पुलिस ने पेन्ड्री निवासी दीपक कुमार साहू से पूछताछ की, लेकिन वह पुलिस को संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाया. वहीं इन रूपयों के संबंध में कोई भी वैधानिक दस्तावेज भी पेश नहीं कर पाया. ऐसे में पुलिस ने इन रूपयों को जब्त कर लिया है. वहीं आयकर विभाग को सूचना देने के साथ ही पुलिस अब रुपए कहां से आए और कहां ले जाए जा रहे थे, इस दिशा में भी अपनी जांच कर रही है.

 

Related Articles

Back to top button