Uncategorized

CG में बेटे ने मां को कुल्हाड़ी से टुकड़ों में काट डाला:घर में फैला खून हत्या के बाद लाश के पास बैठकर गाना गाया

By Dinesh chourasiya

पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। - Dainik Bhaskar

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सोमवार को एक बेटे ने अपनी मां की बेरहमी से हत्या कर दी। बेटे ने मां पर कुल्हाड़ी से हमला किया। इसके बाद शव के कई टुकड़े कर दिए। हालांकि, हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

यह पूरी घटना कुनकुरी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, महिला का नाम गुला बाई और आरोपी का नाम जीत राम यादव है। सोमवार सुबह बेटे ने अपनी मां पर कुल्हाड़ी से हमला कर मार डाला। फिर शव के पास बैठकर गाना गाने लगा।

ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दी पुलिस को जानकारी

हत्या की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। जिसके बाद पुलिस को मामले को मामले की जानकारी दी गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह आरोपी को हिरासत में लिया। फिलहाल, उससे पूछताछ की जा रही है।

जांच कर रही पुलिस

इस मामले में SSP शशि मोहन सिंह ने बताया कि आरोपी की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं लग रही है। हत्या के बाद वह घटनास्थल पर बैठकर गाना गा रहा था। पुलिस जांच में अभी तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। जांच अधिकारी हर एंगल से मामले की पड़ताल कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button