Uncategorized

एमपी-यूपी में तेज आंधी के साथ बारिश, सड़कों पर पेड़ गिरे, कई जगह गाड़ियां दबीं; आज 27 राज्यों में बारिश का अलर्ट

By Dinesh chourasiya

देश के 11 राज्यों में गुरुवार को आंधी-बारिश ने तबाही मचाई। मध्य प्रदेश के भोपाल में 70kmph की रफ्तार से तूफान आया। इससे कई इलाकों में 80 से ज्यादा पेड़ गिरे।

उत्तर प्रदेश के भी 12 शहरों में बारिश हुई, नोएडा में भी दोपहर बाद तेज हवाओं के कारण 400 पेड़ उखड़ गए। पेड़ गिरने कई जगह गाड़ियां दब गईं। रास्ते घंटों जाम रहे।

राजस्थान के जयपुर में दिल्ली से 4 फ्लाइट डायवर्ट करनी पड़ीं। श्रीगंगानगर में ओले गिरे। दिल्ली-एनसीआर में भी खराब मौसम के कारण 11 उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा।

इधर, हरियाणा के फरीदाबाद में फ्लाईओवर बनाने लगाई गई क्रेन तेज हवाओं के कारण पलट गई। इसमें 3 मजदूरों की मौत हो गई। बिहार के भागलपुर में बिजली गिरने से मां-बेटी की मौत हो गई।

मौसम विभाग ने देश के 27 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़ भी शामिल हैं।

मानसून अलर्ट…

  • मानसून की केरलम में 4 जून को एंट्री हुई। इसके साथ ही इसने पूरे प्रदेश को कवर कर लिया। मानसूनी हवाएं कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में भी पहुंच गईं हैं।
  • मानसून आमतौर पर 1 जून को केरलम पहुंचता है। डेढ़ महीने में पूरे देश को कवर करता है। वापसी आमतौर पर 17 सितंबर के आसपास राजस्थान से शुरू होती है और 15 अक्टूबर तक पूरी हो जाती है।
  • मौसम विभाग ने बताया कि केरलम के कई हिस्सों में जोरदार बारिश हो रही है। सड़कों पर पानी भर गया है और निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं।
  • IMD ने शुक्रवार को राज्य के 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया। इन जिलों के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश और 40kmph की रफ्तार से हवाओं के साथ आंधी-तूफान आने की संभावना है।

राजस्थान के जयपुर में बारिश के साथ बिजली गिरी। हवामहल के ऊपर बिजली गिरने की तस्वीर कैमरे में कैद हो गई।
दिल्ली में गुरुवार को बारिश के बाद सड़कों पर पानी जमा हो गया।
दिल्ली में बारिश से बचने के लिए ई-रिक्शा को बड़ी पॉलिथिन कवर किया गया।
यूपी के नोएडा की फिल्म सिटी में गुरुवार को आंधी के कारण पेड़ कारों पर टूटकर गिरे।

6 जून:

  • राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में आंधी-तूफान की आशंका के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
  • शनिवार तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरलम, कर्नाटक, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में तेज बारिश होने का अनुमान है।
  • जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्य महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर आंधी-तूफान के साथ ओले गिरने का भी अनुमान लगाया है।

Related Articles

Back to top button