
छत्तीसगढ़
छपरा स्टेशन में आधुनिकीकरण का काम, सारनाथ एक्स. 28 तक 1 घंटे देरी से चलेगी
By Dinesh chourasiya
छपरा रेलवे स्टेशन में आधुनिकीकरण का काम किया जा रहा है। काम की शुरुआत 6 अक्टूबर को हुई है। 28 अक्टूबर तक यह काम चलेगा। इसकी वजह से 28 अक्टूबर तक छपरा से दुर्ग आने वाली सारनाथ एक्सप्रेस एक घंटे देरी से चलेगी। इस दौरान पड़ने वाले प्रत्येक सोमवार को ट्रेन को उसके नियत समय पर रवाना किया जाएगा।







इस दौरान दुर्ग से छपरा जाने वाली सारनाथ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय पर ही दुर्ग से छूटा करेगी। काम पूरा होने के बाद ट्रेनों के परिचालन में काफी सुविधा होगी। इससे यात्रियों को भी काफी राहत मिलने की उम्मीद की जा रही है। रेलवे बोर्ड ने इस वजह से यात्रियों को होने वाली परेशानियों के लिए खेद व्यक्त किया है। इसके अलावा स्टेशनों में भी यह जानकारी प्रेषित की गई है।







