
भिलाई में चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी को पकड़ा आरोपी के कब्जे से चुराई गई 2 लाख रूपये, वोटर आईडी कार्ड व कंपनी के कागजात जप्त
By Dinesh chourasiya
प्रार्थी ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि *दिनांक17.12.2025 को शाम करीब 06ः30 बजे प्रार्थी अपने कारखाने से घर के लिये निकला तो निकलते समय प्रार्थी अपना हैण्ड बैग (ब्रीफकैश) रंग काला बैग के अंदर कंपनी का 02 लाख रू नगद, स्वंय वोटर आईडी एवं कंपनी का अन्य कागजात* को लेकर प्रार्थी कंपनी से अपने घर के लिए निकला उस बीच में कही नहीं रूका, शाम करीब 07ः00 बजे अपने घर आया और *घर के बाहर खड़े प्राइवेट गार्ड सन्नी साहू को अपने आफिस के ब्रीफकैश को उपर कमरे में अपनी पत्नी को देने कहा* , गार्ड द्वारा ब्रीफकैश चोरी कर ले जाने पर प्रार्थी की सूचना पर थाना सुपेला में अपराध क्रंमाक 1501/2025 धारा 331(4),306 बी.एन.एस अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान *संदेही सन्नी साहू को अभिरक्षा में लेकर पुछताछ करने पर करना जुर्म स्वीकार* आरोपी के कब्जे से ब्रीफकैश *जिसके अंदर 02 लाख रूपये नगद तथा वोटर आईडी कार्ड व कंपनी के कागजात* जप्त किया गया। आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 19.12.2025 को ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया।







आरोपी – सन्नी साहू उम्र 24 वर्ष साकिन वार्ड 18 आजाद चौक थाना जामुल जिला दुर्ग (छ.ग.)




