Uncategorized

भिलाई  में मारपीट के 03 आरोपियों को  पुलिस ने भेजा  जेल युवक ने शराब पीने के लिए पैसे  नहीं दिए तो आरोपियों ने  धारदार हथियार से किया हमला 

By Dinesh chourasiya

 

 

दिनांक 16.12.2025 को प्रार्थी अपनी स्कूटी से अपने दोस्त कमल कुमार से मिलने बोरसी जा रहा था, *NSPCL गेट के पास पान ठेले में खड़े होकर गुटखा खरीद* रहा था तभी *आरोपी एस.विजय, एस.अजय एवं विश्वजीत आए और प्रार्थी को गंदे-गंदे गाली गलौच देकर प्रार्थी से शराब पीने के लिए पैसे* मांगे , प्रार्थी द्वारा पैसा देने से इनकार करने पर *आरोपियों द्वारा साले सुनाई नहीं देता है कहकर एकराय होकर प्रार्थी पर धारदार हथियार व डंडा से हमला कर दिए* जिससे प्रार्थी के सिर व जाँघ में चोट आई व खून निकलने लगा तभी *तीनों आरोपी द्वारा प्रार्थी को दौड़ाया गया और प्रार्थी अपने आप को बचाकर वहां से एनएसपीसीएल का गेट कूदकर भागा और 112 को फोन* करके बुलायाजिसे इलाज हेतु शासकीय अस्पताल सुपेला ले जाया गया l
प्रार्थी की रिपोर्ट पर *थाना भिलाई नगर में अपराध क्रमांक 694/2025 धारा 296, 351(3), 1152(2), 119, 3(5) BNS, 25 आर्म्स एक्ट* कायम कर आरोपियों से पूछताछ किया गया उनके द्वारा अपराध स्वीकार करने पर न्विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया l

गिरफ्तार आरोपी :-
1. एस अजय उम्र 26 साल एमआईजी हुडको
2. एस विजय 28 साल सेक्टर 6 भिलाई
3. विश्वजीत सिंह 25 साल सेक्टर 6 A-मार्केट

Related Articles

Back to top button