
भिलाई में मोटर सायकल चोरी करने वाला 01 आरोपी गिरफ्तार* कालीबाड़ी हाउसिंग बोर्ड भिलाई से किया था चोरी* आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटर सायकल जप्त
By Dinesh chourasiya







प्रार्थी द्वारा दिनांक 17.12.2025 को थाना जामुल उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि *दिनांक12.10.2025 के रात्रि में अपनी मोटर सायकल स्प्लेंडर सीजी 07 एल.एक्स 6246 कीमती 20,000 रूपये को कालीबाड़ी मंदिर में के बाहर खड़ी कर मंदिर में लाईट लगा रहा था, लाईट लगने के बाद वापस आने पर देखा कि उक्त मोटर सायकल को अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी* कर ले गया था।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर *थाना जामुल में धारा 303(2) बीएनएस* के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, विवेचना के दौरान जामुल पुलिस द्वारा मामले को संज्ञान में लेकर त्वरित कार्यवाही करते हुए *सशक्त एप के माध्यम से सीसीटीवी कैमरा का फुटेज व मुखबिर* से मिली सूचना हुलिया के आधार पर *संदेही पलविंदर सिंग निवासी अटल आवास नालंदा स्कूल के पीछे कुरूद को पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकारते* हुए प्रार्थी की मोटर सायकल स्प्लेंडर सीजी 07 एल.एक्स 6246 को कालीबाड़ी मंदिर से चोरी करना बताया एवं उक्त मोटर सायकल को पुलिस को जप्त कराया।
आरोपी को आज दिनांक 19.12.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में केन्द्रीय जेल दुर्ग भेजा गया है।
आरोपी :- पलविन्दर सिंग उम्र 35 साल निवासी अटल आवास कुरूद थाना जामुल




