Uncategorized

CG में रेत माफियाओं की दबंगई  वीडियो बनाते समय यूट्यूबर की पिटाई, इधर खनिज विभाग ने जब्त किया 16 हाइवा

By Dinesh chourasiya

CG NEWS : गरियाबंद जिले के राजिम इलाके में रेत माफियाओं ने एक यू ट्यूबर की पिटाई कर दी, दरअसल युवक पैरी नदी के सिंधौरी घाट में चल रहे अवैध खनन का विडियो बनाकर लौट रहा था, रास्ते में माफियाओं के नकाब पोस्ट गुर्गों ने रास्ता रोककर युवक की पिटाई कर दी, घटना का विडियो भी वायरल हो रहा है। मामले में राजिम पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

 

दरअसल, राजिम के इस इलाके में पैरी व महानदी के 8 से भी ज्यादा घाट में रेत का अवैध खनन धड़ल्ले से हो रहा है। सफेद पोस राजनीतिज्ञ के संरक्षण में पुरा सिंडीकेट 14 मशीनो से खनन करवा रहा। रायपुर भिलाई दुर्ग जैसे महानगरों तक रोजाना 500 से ज्यादा खेप की सप्लाई हो रही है।

वहीं मारपीट की घटना के बाद खनिज विभाग ने राजस्व के साथ मिल 16 हाईवा को जब्त किया है, पर वे मारपीट की घटना से अपने आप को अंजान बता रही है। व्यापक पैमाने पर चल रहे रेत तस्करी पर पर्दा डालने विभाग समय समय पर छोटी मोटी कार्यवाही कर अपना पीठ थपा थपा लेती है।

Related Articles

Back to top button