CRIMEछत्तीसगढ़

BSP में हॉट मेटल पलटने के दौरान जमीन पर गिरा, कई गाड़ियां जलकर हुई ख़ाक

BHILAI. भिलाई स्टील प्लांट से बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां एसएमएस-2 के मिक्सर-4 में हॉट मेटल पलटने के दौरान जमीन पर फ़ैल गया। उस हॉट मेटल की चपेट में आने से कई गाड़ियां जलकर ख़ाक हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार एसएमएस-2 के मिक्सर-4 में करीब शाम 04:30 बजे हॉट मेटल से भरे मिक्सर के सतह पर क्रस्ट को तोड़ने के लिए रेलेंडलिंग किया जा रहा था। उसी दौरान जब दूसरे लेडेल में हॉट मेटल को पलटा जा रहा था।

तो अचानक क्रस्ट टूट/हट गया, जिसके कारण एक लेडेल से दूसरे लेडेल में पलटा जाने वाला हॉट मेटल जमीन पर गिर गया। इस हॉट मेटल की चपेट में नीचे खड़ी कई दुपहिया वाहन आ गए। हॉट मेटल का संपर्क दुपहिया वाहनों से होते ही वाहन जलकर ख़ाक हो गए।

Related Articles

Back to top button