CRIMEअपराधछत्तीसगढ़

CG NEWS : नशीली पदार्थ खिलाकर युवती को भगा ले गया था शादीशुदा युवक, परिजनों व बजरंग दल ने किया जमकर हंगामा

बेमेतरा/जिले के सखी सेंटर में हिन्दू युवती को नशीली पदार्थ खिलाकर शादी शुदा मुस्लिम युवक ले भगा था। जिसकी परिजन ने 22 जनवरी को गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसपर कार्यवाई करते हुए सिटी कोतवाली ने युवक-युवती को दुर्ग से पकड़ा। आरोपी मुसलमान युवक ग्राम बिरमपुर का रहने वाला हैं। इससे पहले भी उसी गांव से सात युवती को औऱ भगा लेने की बात सामने आई है। पूरा मामला बेमेतरा थाना क्षेत्र का है।

आपको बता दें कि युवती अपने नानी के यहाँ रहती थी। इसी बीच बिरमपुर के एक मुसलमान शादी शुदा युवक ने उसे अपने प्रेम जाल मे फसाकर ले भगा था। इससे पहले युवती के पिता ने अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट 22जनवरी 2023 को दर्ज करायी थी। जिससे सिटी कोतवाली पुलिस ने युवक औऱ युवती को पकड़ कर सिटी कोतवाली मे लाया गया। इस बात की जानकारी लगते ही बजरंग दल ने थाने पहुंच कर हंगामा खड़ा किया। वहीँ पुलिस मामले को शांत करा कर बजरंग दल के लोगों को समझाइस के साथ आश्वाशन दिया। जिसके बाद सोमवार को युवती से सखी सेंटर में अनुविभागीय अधिकारी व महिला पुलिस व परिजनों के बीच पूछताछ की गई। युवती की हालत नशीली पदार्थ का सेवन करा देने जैसा प्रतीत हुआ।

आपको बता दें कि बिरमपुर गांव मे इस तरह का 8 वा मामला है। जो सभी हिंदू युवती मुसलमान के साथ भाग कर शादी किये है। युवती के परिजनों के द्वारा युवती को घर ले जाने की बात पर अड़े हुए हैं, जहां से एसडीएम बेमेतरा सुरूचि सिंह द्वारा युवती से बयान लेकर पुलिस की सहायता से दुर्ग रवाना किया गया, जिसपर युवती के परिजनों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी एवं अश्लील गाली गलौज करते हुए सड़क पर जाम कर दिया।

Related Articles

Back to top button