CRIMEअपराधछत्तीसगढ़

दुर्ग में पूर्व मंत्री के रिश्तेदार के घर में एक करोड़ की चोरी: शादी में जाना पड़ा महंगा… चोरों ने दरवाजा तोड़कर जेवरात, नगदी सहित करीब 1 करोड़ रुपए का सामान किया पार; पुलिस जांच में जुटी

दुर्ग। दुर्ग में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि परिवार जब शादी में गया था। तब चोरों ने घर का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात में हाथ साफ किया है।

पदमनाभपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आदर्श नगर में निवासरत राठी परिवार को शादी में जाना महंगा पड़ा है। उनके पीछे उनके घर का ताला तोड़कर चोरों ने सोने चांदी के जेवरात व नगदी सहित लगभग करोड़ रुपए की संपत्ति हाथ साफ कर दिया है।

कल शादी से वापस आने पर उन्हें इस चोरी के बारे में पता चला। हुआ पुलिस को सूचना दी गई पद्मनाभनपुर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंची। मामले की तफ्तीश जारी है।

जानकारी के अनुसार सोने-चांदी के जेवरात बर्तन नगदी सहित लगभग एक करोड़ से अधिक की संपत्ति पर चोरों ने हाथ साफ किया है। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में लगी हुई है। राठी परिवार छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री के रिश्तेदार बताए जाते हैं।

 

Related Articles

Back to top button