CRIMEअपराधछत्तीसगढ़

राजधानी के एनआईटी हॉस्टल में छात्रा की लाश मिलने से मचा हड़कंप, मामला खुदकुशी का …

डेस्क। रायपुर राजधानी के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के एक हॉस्टल में एनआईटी छात्रा की लाश मिली है। मृतका का नाम पिन्दीलेशिया (21 वर्ष) है। जो आंध्रप्रदेश की रहने वाली थी। छात्रा के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सूचना पर मौके पर पहुंची सरस्वती नगर थाना पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही कर छात्रा का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतका की रूम मेट ने सबसे पहले शव देखा और इसकी सूचना हॉस्टल के अन्य साथियों को दी जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। छात्रा के आत्महत्या का कारण स्वास्थ्यगत बताया जा रहा है। मृतका की रूम मेट ने पुलिस को बताया कि वह काफी दिनों से डिप्रेशन में थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button