छत्तीसगढ़

शहर के सार्वजनिक स्थानों व डिवाइडर के ऊपर लगे बिजली पोल से निगम ने हटाया अवैध पोस्टर एवं प्रचार सामग्री

दुर्ग/ नगर पालिक निगम शहर स्वच्छ व सुंदर दुर्ग रखने की दिशा में नगर निगम सतत कार्य कर रहा है और इसी कड़ी में अवैध पोस्टर एवं पॉम्प्लेट, होर्डिंग जैसे प्रचार सामग्री हटाए जा रहे हैं, इस पर नगर निगम कार्रवाई कर रहा है। शहर क्षेत्र अंतर्गत अवैध पोस्टर एवं प्रचार सामग्रियों को आज हटाने का काम किया गया। रायपुर नाका से शुरू किया गया मालवीय नगर चौक होते हुए पटेल चौक तक विद्युत पोल पर अवैध पोस्टर बैनर, प्रचार सामग्री हटाए गए।

अवैध पोस्टर एवं होर्डिंग तथा प्रचार सामग्री लगाने वालों पर जुर्माना की कार्रवाही की जाएगी।आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने अवैध प्रचार सामग्री एवं बेतरतीब पोस्टर को बिजली पोल शासकीय संपत्ति के स्थानों से हटाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।आयुक्त श्री चन्द्राकर के निर्देश के परिपालन में अतिक्रमण प्रभारी शिव शर्मा,मनोहर गोस्वामी के नेतृत्व में  निगम टीम का अमला ने सड़क किनारे से और विद्युत पोल में लगे अवैध प्रचार सामग्रियों को हटाने की कार्रवाई कर रही है।

इसी के साथ ही डिवाइडर के ऊपर लगे हुए अवैध प्रचार सामग्रियों को भी हटाया जा रहा है, मुख्य सड़कों के किनारे से कई सारे प्रचार सामग्री हटाए गए। कई पोस्टर एवं प्रचार, सामग्री काफी दिनों से पोल पर लगे हुए थे।कई प्रचार सामग्री तो सड़क के लिए बाधक बन रहे थे, इन सभी पोस्टर, होर्डिंग को निकाला जा रहा है। लगभग 134 पोस्टर,बैनर जीई सड़क मार्ग के डिवाइडर के ऊपर लगे पोल में अवैध पोस्टर को निकालने ट्रैक्टर एवं जेसीबी की भी सहायता ली गई।

शहर के प्रत्येक वार्ड क्षेत्र में इसी प्रकार की कार्रवाई की जाएगी। बिना अनुमति के सरकारी संपत्तियों में प्रचार सामग्री लगाने वालों को नोटिस जारी किया जाएगा। अवैध होर्डिंग, पोस्टर, प्रचार सामग्री के विरुद्ध निगम ने सख्त कार्रवाई का रवैया अपनाया है, आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button