छत्तीसगढ़

जनता से “रूबरू“ हुए जिले के कप्तान

👉रेश्ने आवास कोसा नगर सुपेला से किया गया था शुभारंभ
👉“रूबरू“ के तहत निर्धारित कार्य योजना को किया क्रियांवित
👉जनता द्वारा चिन्हित स्थानो पर जन सहयोग से लगाए गए CCTV कैमरे

पुलिस अधीक्षक  दुर्ग,  डाॅ. अभिषेक पल्लव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर,  संजय ध्रुव तथा नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर,  निखिल राखेचा के मार्गदर्शन में निरीक्षक दुर्गेश शर्मा थाना प्रभारी थाना सुपेला द्वारा दुर्ग पुलिस की ओर से अनोखी पहल “रूबरू“ दिनांक 18.01.2023 को रेश्ने आवास कोसा नगर से शुभारंभ किया गया था।

चलाये गये “रूबरू“ कार्य योजना की सफलता में दुर्ग जिले के कप्तान  पुलिस अधीक्षक  दुर्ग,  डाॅ. अभिषेक पल्लव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण),  अनंत कुमार साहु, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर  निखिल राखेचा, उप पुलिस अधीक्षक(अपराध),  कृष्ण कांत वाजपयी एवं उप पुलिस अधीक्षक रक्षित केन्द्र,  निलेश द्विवेदी स्वतः ही उपस्थित होकर रेश्ने आवास कोसा नगर सुपेला की जनता से सीधे “रूबरू“ हुए।

नगरवासियों द्वारा चिन्हित स्थानो पर लगाए गए CCTV कैमरो का निरीक्षण किया साथ ही आम जनता से सीधा संपर्क बनाते हुए सुपेला पुलिस द्वारा किये गए वायदो के संबंध में जानकारी भी प्राप्त कि, नगरवासियो द्वारा आभार व्यक्त करते हुए बताया गया कि जन जागरूकता के साथ-साथ पुलिस के प्रति जो भय व संकोच था वह भी दूर हुआ है। निर्धारित बीट अधिकारी/कर्मचारियों के द्वारा लगातार पेट्रोलिंग से शराबखोरी, अड्डेबाजी एवं असामाजिक तत्वों का उठना बैठना कम हुआ है। “रूबरू“ कार्यक्रम के तहत सुपेला पुलिस की मुहिम लगातार जारी है।

 

Related Articles

Back to top button