
शनिचरी बाजार की पानी टंकी भरने वाले 400 एमएम लोडिंग पाईप लाईन का लीकेज रिपेरिंग कार्य
दुर्ग: नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत, जलकार्य विभाग द्वारा दवे पेट्रोल पंप के बाजू से शनिचरी बाजार की पानी टंकी भरने वाले 400 एमएम लोडिंग पाईप लाईन का लीकेज रिपेरिंग कार्य दिनाँक 25 जनवरी 2023 को किया जावेगा| प्रथम पाली में प्रभावित क्षेत्रो में सुचारू रूप से पेयजल आपूर्ति की जाएगी।द्वितीय पाली में निम्न क्षेत्रो जलप्रदाय प्रभावित रहेगा शंकर नगर,शक्तिनगर, पद्मनाभपुर हनुमान नगर, दुर्ग शामिल है।उन क्षेत्रों में मांग अनुसार टैंकरों के माध्यम से पेपजल आपूर्ति की जावेगी।
अतः नागरिको से अनुरोध है कि पर्याप्त मात्रा में जल संग्रहण कर लेवे। इन वार्डो क्षेत्रो में होगा जल प्रभावित-शक्तिनगर वार्ड 9, 17, 18, 19, 20, 21, 22,शंकरनगर वार्ड नं. 10, 11, 12, 13 और पद्मामपुर वार्ड- 41, 42, 43, 44, 45, 46 इन वार्डो 25 जनवरी की सुबह आएगा घरों में पानी और शाम पानी की सप्लाई नहीं की जा सकेगी। दूसरे दिन 26 जनवरी को जलप्रदाय सामान्य हो जाएगा। प्रभावित क्षेत्रों के लिए महापौर धीरज बाकलीवाल,आयुक्त लोकेश चन्द्राकर और जलकार्य प्रभारी संजय कोहले का कहना है कि कहीं भी पानी की समस्या नहीं होने दी जाएगी। जिन जगहों पर पानी की समस्या होगी वहां टैंकर से सप्लाई किया जाएगा!














