
Moradabad: शख्स ने चोरी-छिपे दो शादियां कर लीं। पोल खुलने पर समझौते के दौरान दोनों पत्नियों के बीच उसका बंटवारा हुआ। समझौता हुआ है कि दोनों पत्नियां ससुराल में ही अलग-अलग रहेंगी। दोनों को पति बराबर खर्चा और बराबर समय देगा। इस हिसाब से वो दोनों को तीन-तीन का समय देगा। एक दिन वो अपनी मर्जी से रहेगा। पति के बंटवारे का हैरान कर देने वाला मामला उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा के जेवर इलाके का है।
महिला ने दो महीने पहले एसएसपी ऑफिस पहुंचकर पति के खिलाफ शिकायत दी थी। पति पर आरोप लगाया था कि निकाह करने के बाद पति उसे ससुराल ले जाने के बजाय किराए के घर में रखता है। इसी बीच उसे पता चला कि उसकी पहले से एक पत्नी और तीन बच्चे हैं। महिला की शिकायत का संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने दोनों पक्षों को काउंसलिंग के लिए नारी उत्थान केंद्र लिए भेजा। यहां काउंसलर एमपी सिंह ने पति और उसकी दोनों पत्नियों को बुलाया और उनसे बातचीत की।







दूसरी पत्नी ने बताया की साल 2017 में फोन कॉल पर बातचीत के दौरान दोनों में दोस्ती हो गई थी। इसके बाद दोनों ने निकाह कर लिया, लेकिन उसने ये नहीं बताया कि उसकी पहले ही शादी हो चुकी है। वो दोनों पत्नियों को साथ रखना चाहता है। शख्स का पहला निकाह चार-पांच साल पहले हुआ था। इसको छिपाते हुए उसने शिकायत करने वाली महिला से लव मैरिज कर ली। उसको खर्चा भी देता रहा।







