छत्तीसगढ़

मोबाइल मेडिकल यूनिट शिविर में इलाज के लिए आए लोगो को ज्यादा से ज्यादा लैब टेस्ट और मेडिसिन का लाभ दिए जाएं:आयुक्त लोकेश चन्द्राकर

दुर्ग/ नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत घर में उपचार,मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना का लाभ स्लम क्षेत्रों में रहने वाले गरीबों को मिलने लगा है। स्लम क्षेत्रों में पहुंचकर जरूरतमंद के घर में जाकर उपचार किया जा रहा है। विधायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल के प्रयासों से निगम शहर क्षेत्र अंतर्गत चार मोबाइल मेडिकल यूनिट संचालित हो रही है।

प्रतिदिन अलग अलग स्लम क्षेत्रो में लगने वाले शिविर में बडी संख्या में लोग सुबह 8 से 3 बजे तक नियत किया गया है।निगमायुक्त लोकेश चन्द्राकर मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से लग रहे स्वास्थ्य शिविर का समय समय पर निरीक्षण कर रहे है।तथा चिकित्सालय से दवाइयों की स्टॉक एवम दवाइयां वितरण की जानकारी ली जाती है।

दुर्ग शहर में अब तक इस योजना से स्लम क्षेत्र में रहने वाले दो लाख 3 हजार लोग लाभान्वित हो चुके हैं। यह सिलसिला निरंतर जारी है।योजना के तहत मोबाइल मेडिकल यूनिट शहर के विभिन्न् स्लम क्षेत्रों में जाकर त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं दे रही हैं, जिसमें डाक्टर, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, नर्स की टीम अपनी सेवाएं देती हैं।

मोबाइल टीम रोजाना बस्तियों में जाकर लोगों का इलाज कर रही है। जहां इन लोगों को निशशुल्क इलाज, दवाएं, परामर्श, इलाज और पैथालाजी की सुविधा मिल रही है। योजना के तहत शहर में अभी तक 2579 शिविर लगाया जा चुका है। शिविर के माध्यम से 2 लाख 3 हजार 532 मरीजों को स्वास्थ्य लाभ मिल चुका है।…

हजार 37649 मरीजों का टेस्ट किया गया है और 01 लाख 74 हजार 575 मरीजों को निशुल्क दवा का वितरण किया गया है। इस योजना के धरातल पर उतरने से स्लम क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलने लगा है। इससे पहले यहां के लोगों को अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़ते थे। पैसे के अभाव में इन्हें अच्छा उपचार भी नहीं मिल पा रहा था। पर अब स्थिति बदल गई है।

इनके घर में चिकित्सक की टीम पहुंच रही है और इनका  उच्च स्तरीय उपचार संभव हो पा रहा है।मुख्यमंत्री स्लम स्वस्थ शिविर को बेहतर रिस्पांस मिल रहा है।निगमायुक्त लोकेश चन्द्राकर ने निर्देश दिए है कि लैंब परीक्षण के उपरांत जितनी शीघ्र रिपोर्ट उपलब्ध करा सके कराए ताकि पता चल सके और शीघ्र उपचार हो सके व दवाइया भी दी जा सकें।उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोगो को लैब टेस्ट और मेडिसिन का लाभ दिए जाएं। मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य शिविर को बेहतर रिस्पांस मिल रहा है।

Related Articles

Back to top button