CRIMEछत्तीसगढ़

गर्भवती बहू से रेप की कोशिश… विरोध करने पर शराबी जेठ ने कर दी हत्या…..

बिलासपुर:  मामला छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है. प्रेगनेंट युवती की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसके जेठ ने ही शराब के नशे में कमरे में घुसकर पहले रेप की कोशिश की. शादीशुदा युवती के विरोध करने पर पहले उसने मारपीट की. फिर गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया.

पति के जाते ही मृतिका के रूम में अंदर जाकर अंदर से सिटकिनी बंद कर लिया. वहाँ मौजूद बंटी ने इस बात की पुष्टि की, बाद में चाचा ने भी शंका व्यक्त कि थीं. पति नागपुर जाने के लिए निकला, वैसे ही आरोपी मृतिका के रूम में प्रवेश किया. सिविललाइन पुलिस घटना स्थल पहुंची. घटनास्थल पहुंचने पर सही परिस्थितिजन्य साक्ष्य की जानकारी हुई. मृतिका के चेहरे पर काफ़ी निशान थे. नाक के पास काफ़ी चोट था. सिर पर भी चोट दिख रहा था. ।

Related Articles

Back to top button