छत्तीसगढ़

एक्शन मोड़ पर उतरे महापौर धीरज बाकलीवाल वार्ड वार पार्षदो के साथ चर्चा कर विकास कार्यो के मांगे सुझाव:

दुर्ग/ नगर पालिक निगम!शहर के वार्ड वार 60 वार्डों में विकास कार्यों को लेकर बारी-बारी समीक्षा बैठक जारी रही है। शहर विधायक अरुण वोरा के मंशानुरूप शुक्रवार को डाटा सेंटर में आयोजित समीक्षा बैठक आहुत की गई।बैठक में महापौर धीरज बाकलीवाल और आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सारे स्वीकृत काम तत्काल शुरू कराए जाएं।

जिन ठेकेदारों के द्वारा कार्य प्रारंभ करने पर कोताही बरती जा रही है उन पर सीधे कारवाई की जाएगी। बैठक में आयुक्त लोकेश चन्द्राकर उपायुक्त मोहेंद्र साहू भी मौजूद थे।पार्षदों और जागरूक नागरिकों से भी नगर विकास के लिए सुझाव लिए जाएंगे।शहर विकास को लेकर महापौर ने इंजीनियरों को निर्देशित किया कि हर वार्ड के पार्षद से उनके निवास में जाकर सुझाव लिए जाएं। इसके अलावा वार्डों के जागरुक नागरिकों से भी संपर्क किया जाए।

जिसके आधार पर विकास की कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत किया जाएगा। शासन से ऐसे कार्यों को स्वीकृत कराकर कार्य शुरू किया जाएगा। अपने-अपने वार्डों के निर्माण कार्यों की सूची प्रस्तुत करने कहा गया।महापौर ने कहा कि नगर निगम प्रशासन द्वारा हर संभव बेहतर से बेहतर सुविधा दुर्ग के नागरिकों को प्रदान की जा रही है। आगे भी इसी तरह करती रहेगी।

समस्याओं पर तथा विकास कार्यों की बैठक में पार्षदों ने भी अपने अपने वार्ड की सुझाव व समस्या बताई। बैठक में वार्ड 28 से 36 और 37 से लेकर 48 तक के पार्षद मौजूद रहें। 60 वार्डो के पार्षदों से उनकी समस्याओं को लेकर महापौर एक्शन मोड़ पर उतर आए है।बैठक के दौरान एमआईसी सदस्य अब्दुल गनी, संजय कोहले, दीपक साहू,ऋषभ जैन,हमीद खोखर,मदन जैन, नीता जैन ,इंद्राणी कुलेश्वर साहू,माहेश्वरी ठाकुर,बबितागुड्डी यादव,श्रद्धा सोनी,कमल देवांगन,प्रकाश जोशी,शशिद्वारिका साहू,कार्यपालन अभियंता सुशील बाबर,आरके पांडेय,एसडी शर्मा,प्रकाशचन्द थवानी,जितेंद्र सैमया,संजय ठाकुर, जावेद अली,आरके बोरकर,भीमराव,भारती ठाकुर,स्वेता महलवार,करण साहू,थान सिंह यादव उपस्थित थे।महापौर ने कहा कि वार्डो में जितने भी पेंडिंग कार्य बचे हुए है उसकी सूची तैयार करके पार्षदो को भेजे,उन्होंने बैठक में पार्षदो से कहा वार्डो के कार्यो की सूची तैयार करके समक्ष में प्रस्तुत करे,उन्होंने विधायकनिधि,महापौर निधि,पार्षदनिधि सहित नाला व नाली निर्माण,सड़क सीमेंटीकरण, डामरीकरण,नाली निर्माण पुलिया,सीसी रोड मरमत व लायब्रेरी में फर्नीचर,कुर्सी टेबल संधारण कार्य,चौडीकरण व उन्नयन कार्य आंगनबाड़ी का निर्माण सेनेटरी एवं विधुतीकरण कार्य महिलाओं के लिए स्नान गृह निर्माण,पेवर ब्लाक कार्य,शेड व जिम सामग्री के अलावा वार्ड 39 में सीसी टीवी कैमरा लगाने हेतु , तालाबो का सौंदर्यीकरण के विषय पर एवं नया पारा चौक के आस पास अवैध रूप से मास व सुवरो को काटकर बेचने की पार्षद की शिकायत पर आयुक्त ने स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि सख्ती से कार्रवाही कर हटवाए व जुर्माना के साथ जब्ती की कार्रवाही करें।वार्ड श्रद्धा सोनी ने 37 में पार्षद द्वारा टूटे हुए लाल बहादुर शास्त्री स्कूल को बनवाने की मांग रखी गई साथ ही वार्ड के दो बस्ती में पाइप लाइन जोड़ने के लिए अपनी बात रखी।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button