
रायपुर। राजधानी रायपुर के दलदल सिवनी में दो लोगों की हत्या मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पुरानी रंजिश को लेकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया।
मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है। आपको बता दें कि, दलदल सिवनी में आरोपियों ने गोकुल निषाद और जीतू की चाकू मारकर हत्या कर दी है। इस घटना में आरोपी गोकुल नंदन साहू घायल है जिसका अस्पताल में इलाज जारी है, स्वास्थ्य ठीक होने पर उसकी गिरफ्तारी होगी। वहीं इस मामले में अन्य आरोपी है फरार जिनकी पतासाजी की जा रही है।







पिता अस्पताल पहुंचा तो बेटे की हो चुकि थी मौत
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी झुरूराम निषाद ने थाना पंडरी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दलदल सिवनी बिजली ऑफिस के सामने रहता है। 16 जनवरी की रात अपने घर में था। तभी करीब 10ः20 बजे शोरगुल सुनकर बाहर निकला। वहां किसी ने बोला कि गोकुलनंदन साहू और दीपक साहू ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके पुत्र गोकुल निषाद और जीतू को चाकू मारकर घायल कर दिये है और उन्हें इलाज के लिए अम्बेड़कर अस्पताल ले गये है।
झुरूराम जब अस्पताल पहुंचा तो उसके बेटे की मौत हो चुकि थी। गोकुल निषाद के पेट, कमर व छाती में काफी चोट लगी थी और जीतू के सीने व पसली के पास चोट लगी थीं। शिकायत में झुरूराम ने बताया कि, गोकुलनंदन साहू, दीपक साहू व उनके अन्य साथियों ने मिलकर उसके बेटे गोकुल निषाद व उसके साथी जीतू की चाकू मारकर हत्या कर दी है। जिस पर आरोपियों के खिलाफ थाना पंडरी में धारा 148, 149, 302 भादवि. 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। रेड करते हुए 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपियों द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर गोकुल निषाद व जीतू की हत्या करना बताया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चाकू जब्त किया गया है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।




ये आरोपी हुए गिरफ्तार आरोपी
- त्रिशाल दुबे उर्फ प्रिंस दुबे पिता प्रफुल्ल दुबे उम्र 26 साल निवासी एकता चैक दलदल सिवनी थाना पंडरी रायपुर।
- दीपक साहू पिता स्व0 टीकाराम साहू उम्र 20 साल निवासी शासकीय स्कुल के पास डबरा गली दलदल सिवनी थाना पंडरी रायपुर।
- धनेन्द्र साहू पिता स्व0 रामजी साहू उम्र 24 साल निवासी एकता चैक दलदल सिवनी थाना पंडरी रायपुर।
- पारसमणी साहू उर्फ बोडा पिता स्व. कृष्ण साहू उम्र 22 साल निवासी एकता चैक दलदल सिवनी थाना पंडरी रायपुर।
- नागेश उर्फ लक्की गोस्वामी पिता सुरेश गोस्वामी उम्र 19 साल निवासी एकता चैक दलदल सिवनी थाना पंडरी रायपुर।
आरोपी गोकुल नंदन साहू पिता भागवत राम साहू उम्र 19 साल निवासी एकता चैक पटेल किराना स्टोर के पास दलदल सिवनी थाना पंडरी रायपुर जो घटना के दौरान घायल हो गया था, जिसका उपचार अस्पताल में जारी है। आरोपी का स्वास्थ्य ठीक होने के पश्चात आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।






