CRIMEअपराधछत्तीसगढ़

विधायक व महापौर ने भूमिपूजन कर डामरीकरण कार्य की शुरुआत की

 

दुर्ग/ वार्ड 49 शिव मंदिर के निकट में मंगलवार को डामरीकरण का कार्य प्रारंभ हुआ। विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल ने नारियल फोडक़र 42 लाख के सड़क डामरीकरण कार्य वार्ड 49 पंचशील से मेनरोड तक और शिव मंदिर के पीछे मकान क्रमांक 269 एवं शिव मंदिर नगर तक साथ ही वार्ड 51 श्रीवास्तव के घर से जैन के घर डामरीकरण के लिए भूमि पूजन किया।वार्ड पार्षद बताया कि यह रोड की मांग लगातर से मांग की जा रही थी, आज वह मांग पूर्ण हुई। इसके लिए वार्ड क्षेत्र के लोगों ने विधायक व महापौर के लिए आभार प्रकट किया है।

लगभग 42 लाख रुपये की लागत से डामरीकरण कार्य पूरा किया जाएगा।उन्होंने कहा कि लगातार वार्डो की समस्याओं को हल करने का प्रयास किया है।सड़क,पानी,बिजली व सामुदायिक भवन की समस्याएं लगभग दूर हो गई है साथ ही वार्ड क्षेत्रो में डामरीकरण व सीमेंट सड़क कार्य करवा रहे।महापौर ने कहा लोगो को बारिश में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी,साथ ही आवागमन सुगम होगा।

उन्होंने निगम अफसरों से शीघ्र अति शीघ्र कार्य को शुरू करवाने और गुणवत्तापूर्ण निर्माण के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्य को अपनी निगरानी में करवाए।इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग आयोग उपाध्यक्ष आरएन वर्मा,लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी,जलकार्य प्रभारी संजय कोहले,वित्त विभाग प्रभारी दीपक साहू,वार्ड पार्षद भास्कर कुंडले,पार्षद श्रीमती प्रेमलता साहू,पोषण साहू,ब्लाक अध्यक्ष अजय मिश्रा,कार्यपालन अभियंता आरके पांडेय,सहायक संजय ठाकुर,उपअभियंता मोहित मरकाम सहित बड़ी संख्या में वार्डके नागरिकगण मौजूद रहें

Related Articles

Back to top button