
देश-विदेश
मौसम का बदला मिजाज, प्रदेश में बढ़ा ठंड, फिर से बंद हो सकते है स्कूल…
भोपाल: मध्यप्रदेश में ठंड फिर से कहर बरपाने को तैयार है। मौसम विभाग ने राज्य के 10 जिलों के लिए शीत लहर का येलो अलर्ट जारी किया है। चंबल संभाग के कई जिले शीत लहर के चपेट में आ सकते है। आईएमडी के मुताबिक छतरपुर, ग्वालियर में भी घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी गई है। यदि राज्य में ठंड बढ़ी तो फिर से स्कूल बंद करने की नौबत आ सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के दतिया में सबसे कम ( 2.1 डिग्री ) न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। इसके अलावा राजगढ़ में 2.3 डिग्री, नौगाँव और ग्वालियर में 2.5 डिग्री, खजुराहो 3.5 में डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं राजधानी का अधिकतम तापमान 20.1 डिग्री दर्ज किया गया है।













