Uncategorized

रायपुर में राष्ट्रपति ने जारी किया ₹200 का स्मारक सिक्का:35 ग्राम वजन, 4 धातुओं से बना; ऑनलाइन भी बुक कर सकते हैं

By Dinesh chourasiya

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रायपुर में ₹200 का स्मारक सिक्का जारी किया। सिक्के पर शदाणी दरबार की पीठाधीश माता साहिब हासी देवी की तस्वीर है। 35 ग्राम वजनी यह सिक्का 4 धातुओं से मिलकर बना है। इसे ऑनलाइन बुक किया जा सकता है।

बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिन के दौरे पर गुरुवार को रायपुर पहुंचीं। शाम 4 बजे बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में नुआखाई पर्व के अवसर पर आयोजित ‘सेवा सम्मान पर्व’ और ‘युवा प्रबोधन’ कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके बाद राष्ट्रपति 23 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित मुरिया दरबार में शामिल होंगी

राष्ट्रपति ने जारी किया ₹200 का स्मारक सिक्का

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रायपुर में माता साहिब हासी देवी के सम्मान में ₹200 का स्मारक सिक्का जारी किया। सिक्के के एक तरफ अशोक स्तंभ और दूसरी तरफ माता साहिब हासी देवी की तस्वीर है।

Related Articles

Back to top button