छत्तीसगढ़

मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी नेता की मौत, हत्या की जताई जा रही आशंका

चित्रकोट। इन दिनों ठंड का कहर जारी है। ऐसे में हार्ट अटैक जैसे मामले रोज सामने आ रहे है। तो वहीं आज चित्रकोट से दुखद खबर सामने आई है। यहां बीजेपी के जिला मंत्री बुघराम करताम की मौत हो गई। करटाम सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। जिसके बाद कीलेपाल नंबर-3 और तुरांगुर चौक के बीच उनकी लाश मिली।

 

जानकारी के मुताबिक उनका शव पुलिया के नीचे मिला है। ग्रामीणों की माने तो वे सुबह तड़के 4 बजे घूमने निकले थे। इसके बाद वे घर नहीं लौटे। इस मामले में हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फॉरेंसिक की टीम ने शव को बरामद कर आगे कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला कोड़ेनार थाना क्षेत्र का है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button