छत्तीसगढ़

विवेकानद भवन में होगा रामायण प्रतियोगिता का आयोजन

दुर्ग/ नगर पालिक निगम छ.ग. शासन संस्कृति विभाग मंत्रालय के निर्देशानुसार प्रदेश में विगत वर्ष की भांति रामायण मंडलियों को प्रोत्साहित करने हेतु राज्य स्तरीमय,जिला स्तरीय व नगर स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है। आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने व्यवस्थाओ के लिए अधिकारियों निर्देश दिए है। कल सोमवार को 16 से 18 तक रामायण प्रतियोगिता का आयोजन विवेकानंद भवन पद्मनाभपुर में किया जाएगा।जिसके तहत प्रथम चरण में ग्राम पंचायत स्तर तथा द्वितीय चरण में जनपद पंचायत स्तर पर रामायण मंडलियों के मध्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।

राज्य शासन के निर्देशानुसार इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।प्रथम स्थान प्राप्त विजेता दल को पांच लाख की पुरस्कार राशि दिया जावेगा। राज्य स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन 16 से 18 फरवरी 2023 तक किया जाएगा। इसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विजेता दलो को क्रमशः पांच लाख रुपये, तीन लाख रुपये तथा दो लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदाय की जाएगी।इसी तरह जनपद पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता 5 जनवरी से 25 जनवरी के बीच और जिलास्तरीय प्रतियोगिता 27 जनवरी से 3 फरवरी तक आयोजित कर जिलास्तरीय विजेता रामायण मंडली का चयन किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश के सांस्कृतिक मानचित्र में रामायण मंडलियां  अभिन्न अंग है। राज्य शासन द्वारा विगत वर्ष की तरह रामायण मंडलियों को प्रोत्साहित करने हेतु राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।

Related Articles

Back to top button