देश-विदेश

पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का निधन: बेटी ने फेसबुक पर दी जानकारी,

नई दिल्ली। बड़ी खबर राजनीतिक गलियारे से आ रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव का निधन हो गया है। उनकी उम्र 75 साल थी। उनके बेटी ने निधन की जानकारी दी। फेसबुक में उन्होंने लिखा कि पापा नहीं रहे। इस खबर के बाद से सब हैरान है। शोक की लहर है। राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर है।

इस दिग्गज राजनेता के निधन की जानकारी बेटी सुभाषिनी शरद यादव ने भी अपने फेसबुक पेज पर दी है. उन्होंने शरद यादव के निधन की जानकारी देते हुए लिखा है कि पापा नहीं रहे. शरद यादव जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके थे. उनकी गिनती देश के समाजवादी नेताओं के तौर पर होती थी. नीतीश कुमार से हुए विवाद के बाद उन्होंने पार्टी का साथ छोड़ दिया था. वो बिहार की मधेपुरा सीट से कई बार सांसद रह चुके थे. शरद यादव के निधन पर कई राजनेताओं ने शोक प्रकट किया है.

Related Articles

Back to top button