CRIMEअपराधछत्तीसगढ़

CRIME NEWS : शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, जेल से छूटने के बाद दोबारा बुझाई हवस, प्रेग्नेंट होने पर फिर से कर लिया ब्रेकअप

दंतेवाड़ा: पुलिस ने बलात्कार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। दंतेवाड़ा जिले के बचेली थाना क्षेत्र का मामला है। युवती रिपोर्ट दर्ज करायी कि इसके पड़ोस के रहने वाले भूषण कुमार वर्ष 2021 में युवती के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया था। जिसके संबंध में थाना बचेली में पूर्व अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी भूषण कुमार को जेल भेजा गया था। कोर्ट में पेशी चल रही थी।

पेशी दौरान युवती की मुलाकात आरोपी भूषण से होने से आरोपी द्वारा युवती को केश वापस ले लो। मुझे जेल से छोडाओ मैं तुमझे शांदी करूंगा अब धोखा नही दूंगा। यह कहने पर युवती उसकी बातो में आकर कोर्ट में समझौता कर ली थी। आरोपी भूषण सितम्बर 2021 में जेल से छूटकर वापस आया और युवती को 25 नवम्बर 2021 में मिला तब युवती बोली की शादी कब करोगे तब उसने विश्वास दिलाया की बहुत जल्दी शादी कर लेगे कहकर युवती को अपने साथ अपने घर लेकर गया।

शादी का विश्वास दिलाकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब युवती गर्भवती हो गयी और गर्भ ठहरने की बात को युवती ने आरोपी को बतायी तो आरोपी युवती से बातचीत व संपर्क करना बंद कर दिया, आरोपी भूषण द्वारा शादी का प्रलोभन देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाकर गर्भवती कर दिया अब शादी करने से इंकार करने के संबंध में युवती के लिखित आवेदन पर थाना बचेली में अपराध क्रमांक 02/2023 धारा 376(2)(ढ) भादवि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी भूषण कुमार उम्र 24 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 17 पुराना मार्केट बचेली को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में रखने न्यायालय प्रस्तुत किया गया है।

 

Related Articles

Back to top button