छत्तीसगढ़

ओरछा कन्या आश्रम से लापता हुई छात्राएं मिली तमिलनाडू में कलेक्टर के निर्देश पर गठित की गयी थी दो टीमें

नारायणपुर: विगत दिवस ओरछा कन्या आश्रम से अचानक लापता हुई 4 छात्राओं को ढंूढ निकाला गया है। ये चारों छात्राएं माध्यमिक कन्या आश्रम ओरछा में रहकर पढ़ाई कर रही थी और बीते 13 नवम्बर को बिना किसी की अनुमति से आश्रम छोड़कर चली गयी थी। जिसकी रिपोर्ट आश्रम अधीक्षिका द्वारा थाने में दर्ज करायी गयी थी। कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल 8-8 सदस्यीय दो दलों का गठन कर इन छात्राओं को ढूढने 19 नवम्बर को इन दलों को रवाना किया था। ये छात्राएं तमिलनाडू प्रदेश के जिला कुनुर में पायी गयी है, जिन्हें दल द्वारा वापस लाया जा रहा है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button