देश-विदेश

7 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग : बच्ची की जलकर मौत- कई लोग फंसे

नईदिल्ली । अहमदाबाद के शाहीबाग इलाके में एक इमारत की 7वीं मंजिल पर भीषण आग लग गई। इस घटना में एक बच्ची की मौत हो गई है और कई लोगों के फंसे हुए हैं।

बच्ची घर पर अकेली थी

बताया जा रहा है कि आग से झुलसकर 15 साल की बच्ची की मौत हो गई। परिवार के अन्य सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे। यह भी साफ नहीं हुआ है कि आग किस कारण से लगी। ऊपर की मंजिलों में कुछ लोग फंसे हैं। इस बीच मंजिल में लगी भीषण आग के कुछ वीडियो वायरल हुए हैं। 7वीं मंजिल की गैलरी पर आग की लपटों के बीच कोई फंसा हुआ दिखाई दे रहा है। अभी और अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है…

इमारत में आग लगने से एक बच्ची की जलकर मौत हो गई है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर आग बुझाने में जुटी हुई हैं, लेकिन अभी तक आग को बुझाया नहीं जा सका है। वहीं अभी तक यह भी नहीं पता चल पाया है कि इमारत में कितने लोग फंसे हुए हैं।

Related Articles

Back to top button