
राजीव युवा मितान क्लब की टीम ने खुद सफाई कर स्वच्छता का दिया संदेश
भिलाई नगर/ राजीव युवा मितान क्लब की टीम ने राम चौक मैदान एवं गौतम नगर उद्यान की सफाई की और स्वच्छता का संदेश प्रसारित किया। इससे पूर्व भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने टीम में शामिल युवाओं में जोश भरा और शासन प्रशासन की योजनाओं तथा राजीव युवा मितान क्लब के कार्य योजना के अनुरूप टीमवर्क से कार्य करने सभी से बारी बारी से चर्चा की। महापौर नीरज पाल ने कहा कि टीम भावना से कार्य से बड़े-बड़े कार्य भी आसान हो जाते हैं। सामाजिक, खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़कर कार्य करें और अपनी टीम को हमेशा मजबूत रखें। खुर्सीपार के राजीव युवा मितान क्लब की टीम ने अपने हाथों में झाड़ू लिए राम चौक परिसर और गौतम नगर उद्यान की सफाई की।








महापौर परिषद के सदस्य तथा खेल एवं युवा कल्याण प्रभारी आदित्य सिंह, आशीष यादव, पूर्व पार्षद सौरभ दत्ता, अतुल वास्तव एवं राकेश राय ने राजीव युवा मितान क्लब की टीम के साथ सफाई का काम किया। उल्लेखनीय है कि निगम आयुक्त रोहित व्यास ने टीम को राजीव युवा मितान क्लब के गाइडलाइन के अनुरूप इससे संबंधित विशेष गतिविधियां अपनाने क्षेत्र में कार्य करने कहा है। राजीव युवा मितान क्लब की कार्यशाला भी आयोजित की गई जिसमें खेल गतिविधियां जैसे कबड्डी, खो-खो, योगा, कुश्ती, क्रिकेट, छत्तीसगढ़ी पारंपरिक खेल जैसे गेड़ी, फुगड़ी, भंवरा, पिट्टूल की प्रतियोगिताएं एवं मनोरंजक प्रतिस्पर्धा करना। पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा और शारीरिक स्वास्थ्य, जागरूकता कार्यक्रम, शासन की योजनाओं का प्रचार प्रसार, नेतृत्व निर्माण कार्यक्रम, योजना प्रबंधन तथा प्रशासन कौशल, संस्कृति का संरक्षण एवं संवर्धन आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।







