छत्तीसगढ़

सामाजिक सहायता योजना अंतर्गत संचालित पेंशन योजना के हितग्राही अपना आधार कराए अपडेट

दुर्ग /नगर निगम दुर्ग क्षेत्र अंतर्गत कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के आदेश एवं निगमायुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर निगम सीमा अंतर्गत सामाजिक सहायता योजना अंतर्गत संचालित समस्त पेंशन योजना के माह अक्टूबर 2022 का पेंशन भुगतान हेतु हितग्राहियों का डाटा nsap के माध्यम से कंप्यूटर किया गया था जिसमें कुछ हितग्राहियों का पेंशन भुगतान विफल हो गया है।

ऐसे पेंशन हितग्राही जिसका आधार कार्ड पिछले 10 वर्ष पहले बना हुआ हो अथवा 10 वर्ष पहले अपडेट कराया गया हो ऐसे हितग्राहियों को पुनः आधार सेंटर के माध्यम से अपना आधार कार्ड अपडेट कराना होगा ।अतः ऐसे पेंशन हितग्राही जिनका आधार कार्ड पिछले 10 वर्ष पहले बना हुआ हो या 10 वर्ष पहले अपडेट हुआ हो आधार कार्ड पुनः आधार सेंटर के माध्यम से अपडेट कराते हुए संबंधित बैंक जिसमें हितग्राही अपना पेंशन राशि प्राप्त करना चाहते हैं उस बैंक पर अपडेट पश्चात केवाईसी कराया जाना सुनिश्चित करें।

Related Articles

Back to top button