
छत्तीसगढ़
अभी सर्दी से नहीं मिलेगी राहत, हल्की बारिश के साथ घने कोहरे ने बढ़ाई ठिठुरन, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
रायपुर। मौसम विभाग राजधानी रायपुर में भी बारिश होने की संभावना जताई है। राजधानी रायपुर में भी बीते कल से कोहरा छाया हुआ है और कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
दोपहर के वक्त भी लोगों को स्वेटर, जैकेट के साथ ही रेनकोट पहने भी देखा गया। उत्तरी छत्तीसगढ़ भी पूरी तरह से घने कोहरे से ढंका रहा। घने कोहरे व ठंड को देखते हुए प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में सात जनवरी तक स्कूल भी बंद हो गए।







उत्तर की ओर से आ रही ठंडी हवाओं के कारण घना कोहरा
उत्तर की ओर से आ रही ठंडी हवाओं के कारण बुधवार सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। कोहरा छाने व धूप न निकलने से दिन में भी रात जैसी ठंड रही। कोहरा व बारिश की वजह से रायपुर के अधिकतम तापमान में भी जबरदस्त गिरावट आ गई।







