छत्तीसगढ़

तलवार-चाकू लहरा खुर्सीपार में दहशत फैला रहे दो युवक गिरफ्तार

भिलाई नगर| खुर्सीपार क्षेत्र में तलवार और चाकू ले दहशत फैलाने की नियत से लोगों को डरा धमका रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 1 जनवरी को एक युवक पर हमला भी किया था। छावनी परिक्षेत्र सीएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि दो आरोपी को धारदार पुरानी तलवार एवं चाकू के साथ पकड़ इनके विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी है।

बाबूलाल साहू निवासी शिवाजी नगर खुर्सीपार रविवार की रात्रि साढे़ 9 बजे अपने भाई के साथ खाना खाने के बाद पैदल टहलने के लिए निकले थे तभी मोहल्ले का करण भारती उर्फ बोचकू और मोहित बंजारे उर्फ भुरू दोनों अपने हाथ में तलवार एवं चाकू लहराते हुए दोनों को डराने पहुंचे और गाली गलौच कर मोहित बंजारे उर्फ भुरू द्वारा चाकू से बाबूलाल के पेट में वार किया था। मामले की सूचना पर अधिकारियों द्वारा वैधानिक कार्यवाही करने निर्देश दिया गया।

खुर्सीपार थाना के उप निरीक्षक महेन्द्र जय सिंह, चुमुक सिन्हा, अमन शर्मा ने खुर्सीपार गेट शिवाजी नगर खुर्सीपार पहुंचकर आरोपी मोहित बंजारे उर्फ भुरू एवं करण भारती को खुर्सीपार गेट पटरी पास घेराबंदी कर पकडा़ है। आरोपी मोहित बंजारे उर्फ भुरू (18 वर्ष) और करण भारती उर्फ बोचकू (18 वर्ष) निवासी शिवाजी नगर खुर्सीपार के कब्जे से एक तलवार और चाकू बरामद किया गया है।

Related Articles

Back to top button