छत्तीसगढ़

प्रशासन तुंहर द्वार शिविर 02 जनवरी को मोहन बाल मंदिर स्कूल में

दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा अंतर्गत प्रशासन तुहर द्वार अभियान अंतर्गत 2 जनवरी को मोहन बाल मंदिर,गंज पारा में वार्ड क्रमांक 36,37 और 38 के लिए समय सुबह 10 से लेकर 1.30 बजे तक वार्ड क्रमांक 36,37 और 38 के हितग्राहियों के लिए समस्या निराकरण शिविर लगाया जाएगा। जिसमें तीन वार्डों के हितग्राही अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं।

वार्डों के हितग्राहियों के आवेदनों का निराकरण मौके पर ही किया जाएगा। महापौर धीरज बाकलीवाल, आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने अधिकारियों को शिविर में साफ सफाई आने वाले हितग्राहियो के लिए जल की व्यवस्थाओं के साथ साथ बैठने की व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा गया है।

Related Articles

Back to top button