
छत्तीसगढ़शिक्षा-नौकरी
छात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर: कॉलेज एवं डिग्री गर्ल्स कॉलेज में नए कोर्स शामिल, CG के इन कॉलेज में शार्ट-टर्म कोर्सेज जल्द….
रायपुर,छ. ग.| राजधानी के छात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर है कि प्रमुख कॉलेजों में नए सत्र (2023-24 ) से कई खास कोर्स शुरू हो रहे हैं। इन कोर्स की पढ़ाई पूरी करने के बाद छात्रों को नौकरी मिलने के साथ ही कैरियर बनाने में भी बड़ी मदद मिलेगी। छत्तीसगढ़ कॉलेज में पहली बार बीएससी कंप्यूटर साइंस समेत दो नए कोर्स शुरू किए जा रहे हैं।







डिग्री गर्ल्स कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई शुरू की जा रही है। साइंस कॉलेज में तीन से छह महीने वाले शार्ट टर्म कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। इन कोर्स के लिए शासन से अनुमति भी मिल गई है। कॉलेजों ने नए कोर्स की संबद्धता के लिए रविवि को आवेदन कर दिया है ।







