
छत्तीसगढ़
बोरी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री होंगे शामिल..44 करोड़ रुपये के कार्यों की देंगे सौगात।







दुर्ग / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत, साजा विधानसभा क्षेत्र में बोरी में आयोजित कार्यक्रम में 44 करोड़ 70 लाख रुपये के लोकार्पण एवं भूमिपूजन के कार्य संपन्न करेंगे। इसमें कुल 11 विभागों से 29 कार्य हैं जिसकी भूमिपूजन की लागत 33 करोड़ है तथा लोकार्पण के 43 कार्य हैं जिनकी लागत 11 करोड़ रुपये है।
इन कार्यों में छ.ग. राज्य कृषि विपणन बोर्ड (मंडी) कार्यालय के 5 कार्य है जिसमें भूमिपूजन की लागत 2 करोड़ 18 लाख रूपए हैं तथा लोकार्पण के 6 कार्य हैं जिनकी लागत 5 करोड़ 69 लाख रूपए हैं। इसी क्रम में लोक निर्माण विभाग के 3 कार्य हैं जिसमें भूमिपूजन के कार्यों की लागत 4 करोड़ 65 लाख रुपये है। जल संसाधन विभाग के 2 कार्य हैं जिसमें भूमिपूजन की लागत 7 करोड़ 34 लाख रू. हैं।











