छत्तीसगढ़

2 से 3 दिन गन्दा पानी आने की संभावना है , पानी सप्लाई निर्धारित समय से आगे पीछे हो सकती है,कार्य पूर्ण होने पर पूरी तरह सामान्य हो जाएगा

दुर्ग/ नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत अमृत मिशन योजना के तहत पदमनाभपुर जोन के वार्ड क्रं0 45 में नवनिर्मित पानी टंकी में अमृत मिशन के कनेक्शन जोड़ने का कार्य पंडित मेडिकल के पास जनता मार्केट की ओर रोड क्रासिंग पाइप लाइन का कार्य चल रहा है अभी मिनी स्टेडियम चौक में भी कार्य प्रगति पर है 2 से 3 दिन के अंदर कार्य पूरा हो जाएगा। निगम प्रशासन द्वारा 6 वार्डो के वार्ड क्रं. 41. 42, 43, 44, 45 और 46 के नागरिको से अपील कर कहा कि 2 से 3 दिन तक अमृत मिशन योजना के अंतर्गत पद्मनाभपुर में पेयजल की पाइप लाइन का कार्य जारी रहेगा।  जिसके कारण आपके घरों में गन्दा पानी आने की संभावना है ,पानी सप्लाई निर्धारित समय से आगे पीछे हो सकती है,निगम प्रशासन ने असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया। इसके लिए निगम प्रशासन ने पद्मनाभपुर सहित 6 वार्डो नागरिको से कहा कि अमृत मिशन के कार्य प्रगति पर है कार्य पूरा हो जाने पर वार्डो के नागरिको को समय पर पर्याप्त मात्रा पानी मिलेगा

Related Articles

Back to top button