छत्तीसगढ़

किराये में रह रहे लोगो का अब होगा खुद का आवास,मोर मकान मोर आस के तहत कल 22 दिसम्बर को सुबह 11 बजे विवेकानंद सभागार में लॉटरी निकाली जाएगी

दुर्ग/  प्रधानमंत्री आवास योजना के घटक मोर मकान मोर चिन्हारी और मोर मकान मोर आस के तहत आवास आवंटन के लिए 22 दिसंबर को सुबह 11 बजे विवेकानंद सभागार में लाटरी निकाली जाएगी। निगम प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक 20 दिसम्बर तक प्रथम किश्त हितग्राही अंशदान राशि जमा किए हुए आवेदको के नाम ही लॉटरी में शामिल किये जाएगे। हितग्राही अंशदान का 30 प्रतिशत राशि जमा कर रसीद प्राप्त कर सकेंगे।

वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना सबके लिए आवास मिशन शहरी के स्लम गैर स्लम मे किराये के आवास गृह में निवासरत आवेदको की अंतिम पात्र-अपात्र सूची भी जारी कर दी गई है। जिसे नगर पालिक निगम दुर्ग के मुख्य कार्यालय एवं डाटा सेंटर प्रधानमंत्री आवास योजना में चस्पा की गई है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button