छत्तीसगढ़

-नगर निगम दुर्ग की पार्षद मनी गीते के निधन पर सोमवार को नगर निगम परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

 

 

दुर्ग / नगर निगम दुर्ग वार्ड 42 की पार्षद मती मनी गीते जी का आकस्मिक निधन हो गया है।  दिवंगत आत्मा को सोमवार दिनाँक 19 दिसम्बर-समय 11:00 नगर निगम कार्यालय परिसर में श्रद्धा सुमन अर्पित  करने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है। श्रद्धांजलि सभा मे दो मिनट का मौन रहकर पार्षद मती स्व.मनी गीते जी की आत्मा की शांति को लेकर ईश्वर से प्रार्थना एवं भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जावेगी। शोक सभा मे विधायक  अरुण वोरा महापौर  धीरज बाकलीवाल, पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष  आरएन वर्मा,सभापति  राजेश यादव सहित समस्त पार्षदगण,एल्डरमेन,निगम अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करेगे।

Related Articles

Back to top button