छत्तीसगढ़

-बड़ी कार्रवाही:आयुक्त आईएएस लक्षमण तिवारी ने जांच के बाद नर्सिंग होम किया सील, दो मरीजों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया:

दुर्ग। दुर्ग निगम के आयुक्त आईएएस लक्षमण तिवारी ने गुरुवार को आर्य नगर,शंकर नगर में संचालिक अग्रवाल नर्सिंग होम की जांच की। शिकायतकर्ता आवेदक कार्ति राम द्वारा आयुक्त के कक्ष में आवेदन लेकर शिकायत की गई एवं वार्ड के नागरिकों और भर्ती मरीज के परिजनों ने अव्यवस्था की शिकायत की थी।इसको ध्यान में रखते हुए आयुक्त ने त्वरित कार्यवाही के लिए पहुँचे।आयुक्त ने जांच के दौरान मौके पर एनजीटी गाइडलाइन का उल्लंघन होना पाया। इसके अलावा नर्सिंग होम एक्ट और बायो वेस्ट के डिस्पोजल को लेकर भी अनदेखी किए जाने की बात सामने आई।

 

 

मौके पर नर्सिंग होम के संचालक डॉ. एसके अग्रवाल और आम आदमी पार्टी के मेहरबान सिंह ने शासकीय कार्य में बाधा डालने का प्रयास और शांति भंग करने की कोशिश की  किया गया। इसके बाद मौके पर कोतवाली पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया गया। आयुक्त लक्षमण तिवारी ने पुलिस को निर्देशित किया है कि वह दोनों पर वैधानिक कानूनी कार्रवाई करे। इधर अस्पताल में सफाई की लचर व्यवस्था को देखते हुए आयुक्त ने तत्काल भर्ती दो महिला महिला मरीजों को जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा केंद्र में भर्ती कराया। मौके पर मौजूद चिकित्सकों को निर्देशित किया कि दोनों महिला मरीजों का बेहतर से बेहतर इलाज किया जाए।

 

 

उन्होंने सीएमएचओ डॉ. जेपी मेश्राम को भी आदेशित किया कि शहर के सारे नर्सिंग होम की जांच करें। नियमों का उल्लंघन करने वाले सभी पर कार्रवाई की जाए। फिलहाल अग्रवाल नर्सिंग होम को सील कर दिया गया है। आयुक्त श्री तिवारी ने कहा कि आगे भी ऐसे लापरवाह नर्सिंग होम के खिलाफ कार्रवाही होती रहेगी,नगर निगम की इस कार्रवाई के दौरान निगम उपायुक्त  अधिकारी मोहेंद्र साहू, भवन अधिकारी गिरीश दीवान,स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली,उपअभियंता विनोद मांझी,सहायक राजस्व अधिकारी दुर्गेश गुप्ता,सहित अन्य मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button