छत्तीसगढ़

आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका पद की नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित

 

 

दंतेवाड़ा: दंतेवाड़ा एकीकृत बाल विकास परियोजना बचेली अंतर्गत वर्तमान में सहायिका पद हेतु आंगनबाड़ी केन्द्र बचेली वार्ड क्रमांक 01-5, बचेली वार्ड क्रमांक 05, बचेली वार्ड क्रमांक 10-2 बचेली नेताजी सुभाष चन्द्र बोस वार्ड क्रमांक 12, बचेली वार्ड क्रमांक 16-2, बचेली वार्ड क्रमांक 17-2, बचेली वार्ड क्रमांक 18 काठमांडू, चालकीपारा बचेली, महारापार बचेली, कुम्हारपारा बचेली में 10 सहायिका पद रिक्त है।

उक्त पदों पर विभागीय नियमानुसार नियुक्ति की जानी है। इस हेतु संबंधित ग्राम से इच्छुक सभी आवेदनकर्ताओं से 08 दिसंबर से 29 दिसम्बर 2022 तक कार्यालयीन समय 10 बजे से संध्या 5.30 बजे कार्यालय में सीधे अथवा डाक द्वारा आवेदन निश्चित प्रारूप में आमंत्रित किये जाते हैं। किसी भी प्रकार की अतिरिक्त जानकारी/आवेदन पत्र का प्रारूप प्राप्त किये जाने हेतु सभी इच्छुक आवेदनकर्ता कार्यालयीन दिवसो में कार्यालयीन समय पर कार्यालय, एकीकृत बाल विकास परियोजना बचेली महिला एवं बाल विकास विभाग में संपर्क कर सकते हैं।

 

Related Articles

Back to top button