
अत्यावसायी व्यवसायिक प्रशिक्षण केन्द्र दुर्ग द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के बेरोजगार युवक- युवतियों को प्रधानमंत्री अभ्युदय योजनांतर्गत कौशल विकास के माध्यम से कोर्स:आवेदन आमंत्रित
दुर्ग/अत्यावसायी व्यवसायिक प्रशिक्षण केन्द्र दुर्ग द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के बेरोजगार युवक/ युवतियों को प्रधानमंत्री अभ्युदय योजनांतर्गत कौशल विकास के माध्यम से कोर्स में “प्रशिक्षण सह नियोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रसायन व उर्वरक मंत्रालय भारत सरकार की संस्था सीपेट रायपुर माध्यम से ट्रेडों में निःशुल्क आवासीय तीन माह का व्यवसायिक प्रशिक्षण दिया जाना है। विश्राम एवं भोजन की निःशुल्क व्यवस्था रहेगी। आवेदन आमंत्रित की जाती है।







पात्रता की शर्तें आवेदक दुर्ग जिले का मूल निवासी हो। अनुसूचित जाति वर्ग का तहसीलदार द्वारा जाति प्रमाणपत्र जारी किया गया हो। आठवीं कक्षा उत्तीर्ण हो परिवार की वार्षिक आय प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड आवेदन के साथ संलग्न करना होगा। पात्रता रखने वाले आवेदक दिनांक 15.12. 2022 तक कार्यालयीन दिवस में उपास्थिति होकर आवेदन जमा कर सकते है।
इस हेतु व्यवसायिक प्रशिक्षण केन्द्र औद्योगिक क्षेत्र धमधा नाका दुर्ग एवं अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति दुर्ग एवम दुर्ग कलेक्टर परिसर में कार्यालयीन समय पर अधिक जानकारी के लिए नंबर दूरभाष 0788 2216204 एवं 0788 2323450 पर संपर्क किया जा सकता है।आवेदकों को अपने साथ ये लाना होगा…
1आवेदक जिले का मूल निवासी हो।




2.आवेदक अनुसूचित जाति वर्ग का हो। (तहसीलदार द्वारा जाति प्रमाण पत्र हो)
- शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र 8वी उत्तीर्ण हो
4.आधार कार्ड हो
- परिवार की वार्षिक आय प्रमाण पत्र।
उपरोक्त पात्रता रखने वाले आवेदक 15 दिसंबर 2022 तक कार्यालयीन दिवस में में उपस्थित होकर आवेदन प्रबंधक अंत्यावसायी व्यवसायिक प्रशिक्षण केन्द्र,दुर्ग में जमा कर सकते हैं।







