छत्तीसगढ़

15 जनवरी को राजेन्द्र पार्क में भव्य चौथा फ्लॉवर शो ( पुष्प प्रदर्शनी ) का होगा शानदार आयोजन

दुर्ग/ शहर विधायक अरुण वोरा के मंशा के अनुरूप और महापौर धीरज बाकलीवाल के निर्देश पर आज पर्यावरण व उद्यानिकि विभाग प्रभारी  सत्यवती वर्मा के अध्यक्षता में पर्यावरण समिति के सदस्यों के साथ बैठक ले कर राजेन्द्र पार्क में होने वाले प्रति वर्ष होने वाले भव्य आयोजन कार्यक्रम फ्लावर पर चर्चा की गई।इस विषय पर समितियों के सदस्यों ने निगम के राजेन्द्र पार्क में भव्य चौथा फ्लावर शो कार्यक्रम दिनांक 15 जनवरी 2023 दिन  के लिए अपनी सहमति दी गई।

 

भव्य फ्लावर शो कार्यक्रम के लिए जल्द से जल्द निगम द्वारा चौथा भव्य फ्लावर शो कार्यक्रम आयोजन की तैयारीयों को लेकर महापौर धीरज बाकलीवाल के द्वारा निर्देश पर अधिकारियों के साथ योजना बनाई जाएगी।पर्यावरण समिति के बैठक में मौजूद।  कविता तांडी, प्रेमलता साहू,  हेमा शर्मा, निर्मला साहू,  मीना सिंह  पुष्पा गुलाब वर्मा, सुश्री श्रद्धा वर्मा, उषा ठाकुर,सहायक अभियंता वीपी मिश्रा और पुषोतम साहू मौजूद रहे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button