छत्तीसगढ़

सड़क किनारे बैठे लोगों को कुचल ता हुआ निकला ट्रक, पांच की मौत

रतलाम: मध्यप्रदेश के रतलाम में रविवार को भीषण हादसा हुआ है।बताया जा रहा है कि एक ट्रक सड़क किनारे बैठे लोगों को कुचलता हुआ निकल गया। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, करीब 11 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के मुताबिक, हादसा रविवार शाम शहर से 27 किलोमीटर दूर सातरुंडा में हुआ है। बताया जा रहा है कि कुछ लोग सड़क किनारे बैठकर बस का इंतजार कर रहे थे, तभी वहां से गुजर रहे एक तेज रफ्तार ट्रक का टायर फट गया और वह अनियंत्रित होकर लोगों को कुचलता हुआ निकल गया। कुचलने से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button