छत्तीसगढ़

पद्मनाभपुर उद्यान की डेमो क्लास में महापौर धीरज एवं रायपुर पूर्व महापौर किरणमयी नायक, एल्डरमेन सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे:

दुर्ग/ शहर के पद्मनाभपुर स्टेडियम में 16, 17 व 18 दिसम्बर को सुबह 6:30 से 8:30 बजे निःशुल्क कैंप का आयोजन किया है।’सही आहार, सही व्यायाम और सही ध्यान’ पर आधारित शिविर की केंद्रीय अवधारणा मस्तिष्क की ऊर्जा को जागृत करती है, जो व्यक्ति को स्वयं का स्वामी बनने की ओर ले जाती है।शिविर में ‘प्रवचन नहीं, प्रयोग, थीम पर ‘शब्दों’ की जगह परिणाम देने वाली तकनीक बताई जा रही है। सत्र के बाद, वैज्ञानिक रूप से डिजाइन किया गया क्षारीय नाश्ता परोसा जाता है जो मस्तिष्क की ऊर्जा को जगाने की प्रक्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है और इसके लिए आवश्यक पोषक तत्वों को पूरा करता है।

इंदौर से आए युवाओं द्वारा आयोजित शिविर की सफलता को देखते हुए हैप्पीनेस क्लब, सिंधु भवन, एसएसडी धाम, अटल उद्यान पदनाभपुर, सुराना भवन, सिटी सेंटर मॉल स्टेशन रोड सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 4 दिसंबर रविवार को शिविर का आयोजन किया गया है। महावीर लेक व्यू सोसायटी के अध्यक्ष पराग जैन ने सोसाइटी के सदस्यों से शिविर में भाग लेने का आग्रह किया है। शिविर में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है।

रजिस्ट्रेशन 11, 12 व 13 दिसंबर को सुबह 7 से 9 बजे तक पद्मनाभपुर स्टेडियम में पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा।सन टू हयूमन फाउंडेशन के सदस्यों ने श्री परम आलय जी के मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद से भारत और विदेशों में 200 से अधिक शिविरों का आयोजन करने के बाद, स्वस्थ शरीर, शांत मन और आनंदम के प्रति लोगों को जगाने शहर के पद्मनाभपुर स्टेडियम में 16, 17 व 18 दिसम्बर को सुबह 6:30 से 8:30 बजे निःशुल्क कैंप का आयोजन किया है।आज के पद्मनाभपुर उद्यान की डेमो क्लास में महापौर धीरज बाकलीवाल,रायपुर पूर्व महापौर किरणमयी नायक और एल्डरमेन राजेश शर्मा सैकड़ो लोग उपस्थित  रहे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button